नीमच। शहर में अखिल भारतीय पोरवाल महासभा व पोरवाल समाज समिति और पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में विशाल निशुल्क चिकित्सा परामर्श जांच एवं भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। निशुल्क चिकित्सा शिविर स्वर्गीय कांता देवी गुप्ता की स्मृति में नीमच के सीएस अग्रोहा भवन में आयोजित हुआ। शिविर में करीब 500 मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टर्स से जांच करवाई और परामर्श प्राप्त किया।
विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर में ईसीजी, शुगर,ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच की गई। दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई गई। चयनित रोगियों का पेसिफिक हॉस्पिटल में ईको व टीएमटी, सोनोग्राफी, मैमोग्राफी, पैप स्मईयर व ब्लड की जांच निशुल्क की जाएगी। चयनित नेत्र रोगियो का मोतियाबिंद का ऑपरेशन लेंस सहित निशुल्क किया जाएगा। रोगियों के हर्निया, अपेंडिक्स, नाक कान गले के सामान्य ऑपरेशन निशुल्क किये जाएंगे। शिविर में हृदय रोग,यूरोलॉजिस्ट, फिजिशियन, नाक कान गला रोग, हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, फेफड़े एवं श्वास रोग, किडनी रोग,चर्म रोग,नेत्र रोग, दंत रोग आदि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दी।