BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2024, 5:23 pm
KHABAR : नीमच में निकला पथ संचलन, दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं का शहर में जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति मालवा प्रांत के द्वारा मान वंदना यात्रा के तहत रविवार सुबह शहर में बालिकाओं का पथ संचलन निकाला। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्वर्णकार धर्मशाला में सभी बालिका एकत्रित हुई। जहां ध्वज प्रणाम किया गया। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और वक्ताओं ने उपस्थित बालिकाओं को मार्गदर्शन दिया।

इसके बाद प्रार्थना की गई और पथ संचलन प्रारंभ किया गया। यह पथ संचलन स्वर्णकार धर्मशाला हाट मैदान से प्रारंभ हुआ। जो एसपी ऑफिस, फव्वारा चौक, बारादरी, नयाबाजार आदि शहर के प्रमुख मार्गाे से होते हुवे पुनः धर्मशाला पहुंचा, जहां संचलन का समापन हुआ। पथ संचलन में शामिल बालिकाए घोष वादन की धुन पर कदम ताल करती हुई दिखाई दी। सभी बालिकाएं सफेद गणवेश के साथ भगवा दुपट्टा धारण कर पथसंचलन में शामिल हुए।

इस दौरान सभी बालिकाए हाथों दंड लिए जबकि ध्वज वाहक तलवार लिए चलती हुई दिखाई दी। वही चल समारोह के पश्चात सभी बालिकाओं के द्वारा अपने कौशल का प्रदर्शन किया गया। वही पथसंचलन का शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला ने बताया कि मान वंदन यात्रा के तहत पथ संचलन निकाला गया जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। बालिकाओं के द्वारा शक्ति साधना केंद्र के माध्यम से कौशल प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन का मुख्य मकसद नारी सम्मान और नारी को सशक्त बनाना है और उन्हें अबला ना समझे कोई यह भाव जागृत करना था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE