चित्तौड़गढ़। बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध संत पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित श्री सांवरिया सेठ धाम पहुंचे। जहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान की पूजा-अर्चना कर दर्शन लाभ लिया। उनके साथ बड़ी संख्या में भक्तगण भी मंदिर पहुंचे। शास्त्री जी ने भगवान श्री सांवरिया सेठ की पूजा अर्चना की और भक्तों को भगवान की महिमा और आशीर्वाद प्राप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सांवरिया सेठ का आशीर्वाद हमेशा अपने भक्तों के साथ रहता है।