दतिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मध्यप्रदेश के दतिया में चतुर्थ वर्ष खाटू श्याम की निकली पालकी यात्रा, मुख्य यजमान अशोक दांगी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ निकाली खाटू श्याम की पालकी यात्रा, दरबार में हुई भजन संध्या, बता दें कि शुक्रवार को पालकी यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत,नगर में खाटू श्याम की पालकी यात्रा गाजे- बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। खाटू श्याम बाबा की पालिकी यात्रा किला चौक से आरंभ हुई यात्रा बिहारी जी मार्ग ,तिगेलिया ,टाउनहॉल, पटवा तिराहा वापिस किला चौक पहुंची, किला चौक परिसर में श्री सावलिया सेठ एवं खाटूश्याम बाबा के भजन संध्या में भक्तो ने बाबा के भजनो मै मगनमुध हुऐ कार्यक्रम के दोरान बाबा के भंडारे में लोगो ने प्रसादी ग्रहण की कार्यक्रम के मुख्य यजमान अशोक दांगी बगदा ने बिधी बिधान से बाबा की पूजा अर्चना की,यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। निशान यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां निकाली गईं। शाम को खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। इसमें कानपुर से आई मानसी त्रिवेदी कलाकार के द्वारा भजन संध्या की गई। जिसमें देर रात तक युवा और श्याम प्रेमी भजनों का आनंद लेते रहे। यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर युवा नाचते हुए नजर आए, महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। जिससे पूरा माहौल श्याममय नजर आया।यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए।