रतलाम। जिले में शुक्रवार दोपहर तालाब में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। दोनों बहन नहाने गई थीं। इसी दौरान एक बहन पहले तालाब में उतरी, वह डूबने लगी तो चचेरी बहन उसे बचाने पानी में कूदी। लेकिन वह भी डूब गई।
घटना रतलाम जिले के बाजना पुलिस थाना अंतर्गत तलाईखेडा गांव की है। गांव में पोखरनुमा तालाब बना है। झाली कुमारी (12) पिता कालू मईड़ा एवं रीता कुमारी (13) पिता सोकासिंह निवासी तलाईखेड़ा नहाने गईं थी। ग्रामीणों के मुताबिक पहले झाली पानी में उतरी। इस वह डूबने लगी। रीता ने देखा तो वह बचाने पानी में कूदी। लेकिन वह भी उसके साथ डूब गई।
युवक ने बचाने की कोशिश भी की-
गांव के एक युवा ने जब देखा तो उसने भी बचाने की कोशिश की। लेकिन जब तक देर हो चुकी थी। जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। दोनों बहनों के शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए बाजना स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।