मंदसौर। शहर में यशोधर्मन थाना क्षेत्र के गुराडिया हाईवे पर वाहन पलटने से एक व्यक्ति की दबने से मौत हुई है। जबकि दो लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। मौके पर यशोधर्मन थाना प्रभारी, नई आबादी थाना प्रभारी, कोतवाली थाना प्रभारी, मनीष परिहार एवं उनकी टीम पहुंची है।
