कुकड़ेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री सहस्त्र मुकेश्वर महादेव मंदिर तालाब पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत का पालन करते हुए श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव के दर्शन और पूजन किए। शाम के समय, भक्तों ने टाटी (छोटी नाव) में दीप जलाकर तालाब में टाटी का विसर्जन किया।
हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर यह विशेष अनुष्ठान यहां के भक्तों में उत्साह और उल्लास का प्रतीक है, जहां लोग टाटी में दीप प्रज्वलित करके भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद की कामना करते हैं। इस अवसर पर तालाब के चारों ओर दीपों की रोशनी और भक्तों की आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।