BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर से गुजरात तक एमडी ड्रग्स का खेल.. <<     KHABAR : कोई नई योजना लानी है तो 31 अक्टूबर तक बताओ,.. <<     KHABAR : रतलाम में रात को आम आदमी बने कलेक्टर, बिना.. <<     KHABAR : भोलेनाथ की शाही सवारी की तैयारियों का.. <<     KHABAR : नपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी, लायंस.. <<     KHABAR : सिविल कोर्ट मे मामला लंबित फिर भी जेसीबी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान कल से, हर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2024, 11:39 am
BIG NEWS : भगवान महाकाल को अमेरिकन डॉलर की माला चढ़ाई, एक डॉलर के 200 से ज्यादा नोट लगे हैं माला में, गुप्त दान के चलते भक्त की जानकारी नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। महाकाल मंदिर में एक भक्त ने अमेरिकन डॉलर की माला भगवान महाकाल को भेंट की है। डॉलर की माला देख कई भक्त हैरान रह गए। भक्त ने गुप्त दान किया है इसलिए ये पता नहीं चल पाया कि माला किस भक्त ने भेंट की है।


भगवान महाकाल के दरबार में बड़ी संख्या में आने वाले भक्त भगवान को भेंट स्वरूप कुछ ना कुछ दान करके जाते हैं। अधिकांश भक्त सोने-चांदी के आभूषण और नगद रुपए भेंट स्वरूप अर्पित करते हैं। शनिवार को भस्म आरती में एक भक्त ने अमेरिकन डॉलर की माला भगवान को भेंट की है। करीब तीन फीट से अधिक लम्बी माला में एक अमेरिकन डॉलर के 200 से ज्यादा नोट लगे हुए हैं। बीच में जय श्री महाकाल लिखा हुआ है।


महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि माला किसने दी ये नहीं पता चल पाया है। भस्म आरती के दौरान एक भक्त ने अर्पित करने के लिए दी थी। जिसे भगवान को अर्पित करने के बाद दान पेटी में डाल दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE