BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर से गुजरात तक एमडी ड्रग्स का खेल.. <<     KHABAR : कोई नई योजना लानी है तो 31 अक्टूबर तक बताओ,.. <<     KHABAR : रतलाम में रात को आम आदमी बने कलेक्टर, बिना.. <<     KHABAR : भोलेनाथ की शाही सवारी की तैयारियों का.. <<     KHABAR : नपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी, लायंस.. <<     KHABAR : सिविल कोर्ट मे मामला लंबित फिर भी जेसीबी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान कल से, हर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2024, 1:07 pm
KHABAR : अभा साहित्य परिषद के तत्वावधान में साहित्यिक जगत के प्रतिष्ठित कवि डॉ. दुर्गाप्रसाद झाला की काव्य कृति सपनों की बारिश पर एक गरिमामय पुस्तक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन संपन्न, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में साहित्यिक जगत के प्रतिष्ठित कवि डॉ. दुर्गाप्रसाद झाला की काव्य कृति "सपनों की बारिश" पर एक गरिमामय पुस्तक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन और अतिथियों के परिचय एवं स्वागत से हुआ। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार सज्जाद अहमद कुरैशी ने किया। उन्होंने पुस्तक और लेखक के बारे में जानकारी देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

साहित्य और समाज के विभिन्न आयामों पर केंद्रित इस काव्य‌ पुस्तक पर प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बीकेएसएन कॉलेज के प्राचार्य एवं बेबाक वक्ता डॉ. विद्याशंकर विभूति ने कहा कि "डॉ. दुर्गाप्रसाद झाला की रचनाएं पाठक को अपने भीतर झांकने और जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने की प्रेरणा देती हैं। उनकी कविताएं समय के साथ संवाद करने की कला सिखाती हैं।"
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. जगदीश भावसार ने कहा कि "डॉ. झाला के शब्द मानो सीधे हृदय से निकलकर पाठकों की आत्मा को स्पर्श करते हैं। उनकी कविताओं में भावनाओं की गहराई अद्वितीय है।"
अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष जितेन्द्र देवतवाल 'ज्वलंत' ने कहा, "डॉ. दुर्गाप्रसाद झाला की कविताओं में जीवन, संघर्ष और आशा की अनगिनत परतें हैं। उनकी कविताएं समाज के उन पहलुओं को उजागर करती हैं, जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है।" उन्होंने कविता उद्धृत की:
"रोटी नहीं पाना उसका नर्क है,
रोटी पा जाना उसका स्वर्ग है।"
कवि एवं साहित्यकार योगेश उपाध्याय ने "यह पुस्तक भावनाओं और कल्पनाओं का ऐसा मखमली संसार है, जो पाठकों को भीतर तक भिगो देता है।"
 कैलाश गोंड ने कवि कुंवर नारायण की कविता "बहुत कुछ दे सकती है कविता" के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि "यह पुस्तक काव्य प्रेमियों के लिए एक अमूल्य धरोहर है, जो हर पृष्ठ पर विचारों की खुशबू बिखेरती है।"
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश गंगोरिया ने कहा कि "पुस्तक की हर पंक्ति में मानो शब्द नहीं, संवेदनाओं की बारिश होती है।"
मालवी कवि बालचंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि "यह पुस्तक साहित्य के उन खजानों में से है, जो बार-बार पढ़ने पर नई प्रेरणा देते हैं।"
हास्य कवि, शायर मशहूर शाजापुरी ने कहा कि "पुस्तक की हर कविता पाठक को सोचने, महसूस करने और फिर से जीने का अवसर देती है।"
कवि हरिओम पाटीदार ने अपनी कविता "नींद" के माध्यम से पुस्तक पर अपने विचारों को प्रस्तुत किया। साहित्य परिषद ने पुस्तक भेंट कर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं गुलाब गुप्ता, लखमीचंद पाटीदार, राजेन्द्र बेंजवाल ने लेखक और वक्ताओं से पुस्तक पर सवाल पूछे, जिनका बड़े ही सुंदर तरीके से उत्तर दिया गया। प्रतिभागियों ने इस पुस्तक को साहित्यिक दृष्टि से प्रेरणादायक बताया और सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दीं।

कार्यक्रम का समापन कैलाश गोंड द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने कहा यह आयोजन न केवल साहित्य प्रेमियों के लिए एक यादगार अवसर बना, बल्कि "सपनों की बारिश" ने सभी को भावनाओं और विचारों की अनोखी दुनिया से परिचित कराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE