BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर से गुजरात तक एमडी ड्रग्स का खेल.. <<     KHABAR : कोई नई योजना लानी है तो 31 अक्टूबर तक बताओ,.. <<     KHABAR : रतलाम में रात को आम आदमी बने कलेक्टर, बिना.. <<     KHABAR : भोलेनाथ की शाही सवारी की तैयारियों का.. <<     KHABAR : नपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी, लायंस.. <<     KHABAR : सिविल कोर्ट मे मामला लंबित फिर भी जेसीबी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान कल से, हर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2024, 2:49 pm
KHABAR : बड़े उत्साह के मना गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, विधायक, कलेक्टर, एसपी भी पहुंचे गुरुद्वारे मे, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। सिख धर्म के पहले संस्थापक गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शुक्रवार को बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा पर सुबह से विभिन्न धार्मिक आयोजन होते रहे। दोपहर में लंगर का आयोजन भी हुआ। जिसमें सर्व समाज के लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में विधायक गायत्री राजे पंवार, कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी पुनीत गेहलोद सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर लंगर में प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान विधायक गायत्री राजे पवार ने बताया कि आज 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख समाज के बीच आकर गुरुद्वारा में हमने अपना शीश नमन किया और सभी को बधाई दी। साथ ही लंगर प्रसादी भी ग्रहण किया। इस दौरान बच्चों के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, कीर्तन दिवान सजाया गया। पर्व को लेकर सिख समाज ने विशेष तैयारियां की है। गुरुद्वारे पर भी आकर्षक साज सज्जा लोगों को आकर्षित कर रही थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE