नीमच। शहर में परम पूज्य गुरुदेव श्री चौथमल जी महाराज साहब की 147 वी जन्म जयंती बड़ी धूमधाम से श्री स्थानकवासी जैन दिवाकर महिला मंडल द्वारा 9 दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनाई गई। 9 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय एक्यूप्रेशर शिविर, जाप, सामायिक, बच्चों के धार्मिक कार्यक्रम, अंताक्षरी, ड्राइंग, निबंध प्रतियोगिता आदि आयोजन हुए।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसी कड़ी में आज समापन दिवस पर जिला चिकित्सालय में शिशु वार्ड, जच्चा वार्ड, जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों को फल तथा बिस्किट वितरित किए गए। इस दौरान अध्यक्ष रानी राणा, संस्थापक अध्यक्ष जतन गोटा, सचिव सीमा चोपड़ा, सह सचिव लता चौहान, प्रभा पीतलिया, प्रीति सुराणा, कमलकांत देश लहरा, मंजू वीरवाल, मंजू नपावलिया, संतरा वीरवाल, प्रियंका वीरवाल, भावना बाफना आदि मौजूद रहे।