शाजापुर। शहर से 10 किलोमीटर दूर स्थित साफ्टी गांव में प्राचीन गोपीचंद चौहान महाराज मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे। पंडित लोकेश ने मंत्रोच्चार कर भूमि पूजन कार्यक्रम को संपन्न किया। मंदिर समिति के पुजारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि दीपावली के अवसर पर मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए वचन उठाए थे, जिसके लिए आज भूमि पूजन किया गया।
मंदिर का जीर्णाेद्धार 15 करोड़ की लागत से किया जाएगा, जो जन सहयोग से एकत्रित की जाएगी। यह मंदिर दूर-दराज तक आस्था का केंद्र है और इसका भव्य और विशाल निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर समिति ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया। समस्त ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।