मनासा। विकासखंड के गांव मोखमपुरा में गांधी सागर से पेयजल के लिए डाली जा रही बड़ी पाइप लाइन की खुदाई का विरोध कर रहे हैं। मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच सहित कई किसान मौजूद। किसानों का कहना जब खेत खाली थे तब ठेकेदार ने पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई नहीं की और अब खेत तैयार कर बुआई कर दी। ऐसे में कई किसानों की फसल खराब होने की वजह से किसान लोग अभी वर्तमान में खुदाई का विरोध कर रहे हैं।
