BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2024, 12:16 pm
BIG NEWS : नीमच में भारतीय स्टेट बैंक ने किया कस्टमर मीट का आयोजन, बाबजी नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर मुस्तफा हुसैन रहे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद, डिजिटलाइजेशन और ग्राहक सेवा पर दिया जोर, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा देव रेजिडेंसी पर कस्टमर मीट का आयोजन किया गया। ग्राहक मिलन समारोह में भोपाल से आए स्टेट बैंक के जनरल मैनेजर कुंदन ज्योति, विधायक दिलीप सिंह परिहार और बाबजी नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर मुस्तफा हुसैन बतौर अतिथि मौजूद रहे। 


इस अवसर पर जनरल मैनेजर कुंदन ज्योति ने बड़ी संख्या में मौजूद प्रीमियर कस्टमर को बताया कि भारतीय स्टेट बैंक डिजिटल युग में ग्राहकों से फीडबैक के आधार पर लगातार अपनी सेवा और उत्पादों को बेहतर करने की कोशिश कर रहा है। सेवा उद्योग में हमारा ध्येय है कि ग्राहकों के लिए क्या सबसे अच्छा किया जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि वर्तमान समय में डिजिटलाइजेशन को अडॉप्ट करना होगा। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि एसबीआई अपनी बैंक है। प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री ने बैंकों की साख स्थापित करने में महत्वपूर्ण कार्य किया है। इस अवसर पर बाबजी नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर मुस्तफा हुसैन ने कहा कि बैंक मतलब केवल एसबीआई। एसबीआई ग्राहकों के लिए पहली नजर का प्यार है। 


एसबीआई की खासियत यह है कि वह हमें बैंकिग के साथ एजुकेट करने का काम भी करती है। एसबीआई का स्टाफ अपने कस्टमर को परिवार का सदस्य मानता है। बताते चले कि एसबीआई पिछले 218 वर्षों से बैंकिंग के क्षेत्र में काम कर रहा है। नीमच जिले में बैंक की 16 और शहर में पांच शाखा है। 52 करोड़ ग्राहकों के साथ एसबीआई का पिछले क्वार्टर का प्रॉफिट 18500 करोड़ रुपए रहा है। कस्टमर मीट कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ गौड़ ने किया। आभार नितिन संघवी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE