BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2024, 6:12 pm
NEWS : पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ 20 से, चित्तौड़गढ़ में राष्ट्र संत आचार्य सुनील सागर जी के सान्निध्य में होगा 6 दिवसीय महोत्सव, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आचार्य श्री आदिसागर जी (अंकलीकर) परंपरा के चतुर्थ पट्टाचार्य आचार्य श्री सन्मति सागर जी मुनिराज के लघुनंदन, प्राकृत ज्ञान केसरी, प्राकृत मार्तण्ड राष्ट्र संत आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज की मंगल प्रेरणा से एवं सकल दिगम्बर जैन समाज व पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के तत्वाधान में नव निर्मित श्री आदिनाथ जिनालय का भव्यतम श्रीमद् आदिनाथ जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ 20 से 25 नवम्बर तक कैलाषपुरी मधुवन स्थित अयोध्या नगरी में आयोजित किया जा रहा है। छह दिवसीय इस आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगल विधान प्रतिष्ठाचार्य महावीर जी जैन गींगला के कर कमलों द्वारा सम्पन्न कराये जायेंगे।
पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. ज्ञान सागर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि वृहद् स्तरीय छह दिवसीय इस आयोजन की तैयारियां विभिन्न समितियों द्वारा की जा रही है। उन्होने बताया कि आयोजन के तहत आचार्य श्री सुनील सागर जी मुनिराज ससंघ 19 नवम्बर को दुर्ग स्थित सात बीस देवरी मंदिर पधारेंगे।
 डॉ. ज्ञान सागर ने बताया कि बुधवार 20 नवम्बर को प्रातः 7 बजें जलाभिशेक शांतिधारा, जल पूजन, घट यात्रा सहित विषाल षोभायात्रा जैन मांगलिक धाम से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गाे से होती हुई 9 बजें प्रतिष्ठा स्थल कैलाशपुरी मधुवन (अयोध्या नगरी) पहुंचेगी जहां ध्वजारोहण, गर्भ कल्याण (पूर्वार्द्ध) के तहत महाध्वज स्थापना, प्रतिश्ठा पाण्डाल का उद्घाटन, जिनेन्द्र अभिशेक, प्रतिष्ठा मंगल कलश, याग मण्डल कलश, जाप्य कलश स्थापना, अखण्ड दीप स्थापना, पाद प्रक्षालन, आचार्य श्री के मंगल प्रवचन एवं आषीर्वाद आदि के साथ छह दिवसीय मांगलिक आयोजन का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा में पन्द्रह बग्गियां, दो हाथी, पांच ऊँट गाड़ी सहित तीन बैण्ड आकर्शण केन्द्र होंगे। इस छह दिवसीय आयोजन में विभिन्न मृनिवृन्द, संघस्थ दीदी सहित विभिन्न स्थानों के गणमान्य श्रेश्ठीजन शामिल होंगे। समिति के महासचिव महावीर रमावत ने बताया कि इस समारोह के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिड़ला, पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अषोक गहलोत, केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, उप मुख्यमंत्री राजस्थान प्रेमचंद बैरवा, राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद सी.पी. जोशी, समाज के गौरव एवं व्यवसायी कंवरीलाल, अशोक पाटनी, पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, उदयपुर विधायक ताराचंद जैन, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, राजसमंद विधायक दीप्ती माहेष्वरी, भारत वर्शीय दिगम्बर जैन महासभा के राश्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल, महामंत्री प्रकाश चन्द्र बड़जात्या, राश्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश शाह, राश्ट्रीय वरिश्ठ उपाध्यक्ष सुन्दरलाल डागरिया, कोषाध्यक्ष पवन गोधा, राश्ट्रीय अध्यक्ष महा समिति डॉ. मणीन्द्र जैन, आईसीआईसीआई बैंक के स्टेट हैड मनीष जैन आदि आमंत्रित विषिश्ट अतिथि रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE