चित्तौड़गढ़। मीरा नगर जैन स्थानक में श्री अंबेश गुरु सेवा समिति ,अंबेश सौभाग्य युवा मंडल व चंदन बाला महिला मंडल द्वारा यहां विराजित मेवाड़ उप प्रवर्तिनी विजय प्रभा जी मसाको मेवाड़ ज्योति व विद्या श्री जी मसा को प्रवचन प्रभाविका की उपाधि से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संस्थान चित्तौड़गढ़ ,वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ सेंथी, दिवाकर महिला परिषद व दिवाकर महिला मंडल द्वारा भी दोनों साध्वियों को आदर की चादर भेंट की गई। सभा में रतन लाल मारू व सुधा तातेर ने भी गुरु गुण गान किया। सभा का संचालन मीरा नगर जैन स्थानक के मंत्री पारस मल बाबेल व सी.एम. रांका ने किया। कल का प्रवचन भी मीरा नगर जैन स्थानक में प्रात 9 बजे से होगा।