मनासा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ निरंतर हनुमान मंदिरों पर आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंगलवार को कचोली रोड नूरी कॉलोनी स्थित चिंतहरण हनुमान मंदिर आश्रम पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ रात्रि 8 बजे किया जावेगा, जिसमें संघ के सदस्यों द्वारा घर-घर निमंत्रण देकर बुलावा दिया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक संख्या में हनुमान चालीसा पाठ में उपस्थित होने का आव्हान किया जा रहा है।