नीमच। जिले के ग्राम धनेरिया कलां में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई। उक्त व्यक्ति की मौत से गांव व परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात करीब 10.30 बजे की है। धनेरिया कलां के धार्मिक स्थल भैरू बाउजी के भोपाजी वर्दीचंद प्रजापत उम्र 40 वर्ष घर में आराम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नागिन ने डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल नीमच के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा है।

आपकों बता दें कि वर्दीचंद जी हंसमुख मिलनसार सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी थे। अपने जीवन काल में उन्होंने भैरवनाथ की सेवा की, दीन दुखियों रोगियों के सहायक बने। इस हृदय विदारक घटना से पूरा गांव दुख से व्याप्त है।