नीमच। शहर के एसपी कार्यालय पर आज गांव रातडिया के किसान गोपाल पिता नरसिंह बैरागी ने आवेदन देकर बताया कि मेरे साथ घनश्याम लोहार पिता राम नारायण लोहार और सोनपाल द्वारा बी डब्ल्यू ट्रेडिंग अकैडमी इन्वेस्टमेंट में रूपए पांच लाख का निवेश करवा कर धोखाधड़ी की गई है। रुपए मांगने पर मुझे घनश्याम और सोनपाल द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाती है, और लड़ाई झगड़ा किया जाता है। गोपाल ने बताया कि घनश्याम ने हमें विश्वास दिलाया था कि हम आर्मी के जवान हैं, हमने भी पैसा लगाया है। निवेश करने के कुछ समय बाद ही कंपनी बंद हो गई। अब हम जब पैसे की मांग कर रहे हैं तब घनश्याम और सोनू पल्ला झाड़ रहे हैं। हमारे द्वारा नीमच सिटी पुलिस थाने पर 9 अक्टूबर 2024 को इस बारे में शिकायत भी की गई है। गोपाल द्वारा आवेदन देकर मांग की गई है कि विपक्षियों के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।