चित्तौडगढ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चितौड़गढ़ द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले की समस्त नगर इकाई पर रानी लक्ष्मीबाई जयंति मनायी गई।
जिला संयोजक विपुल सिंह राणावत ने बताया कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध अग्रणी भूमिका निभा कर अपने प्राणों की आहुति देने वाली, अप्रतिम शौर्य, अदम्य साहस और पराक्रम की प्रतीक, महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़गढ़ जिला इकाई द्वारा जिले कि सभी नगर इकाई पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें चित्तौड़, निंबाहेड़ा, बड़ी सादड़ी, घोसुंडा बस्सी, बेगूं, कपासन, भादसोड़ा, गंगरार नगरों में महाविद्यालय एवं विद्यालयों में सगौष्ठी, रंगोली प्रतियोगिता, सेल्फ डिफेंस के माध्यम से आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए और सभी कार्यक्रमों में महान विरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला गया। चित्तौड़गढ़ जिले के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नगर इकाई पर प्रवास किया जिसमें कपासन सोरभ राठोड़, घोसुंडा गणपत मेघवाल, चित्तौड़ नगर संगीता चौहान, अदिति भाटी, सुमन जाट, उमेश नाथ, अंजना धाकड़, भावना सरगरा, परी साहु, रानू खंडेलवाल, अर्पित वैष्णव, सावन पटवा, धर्मेंद्र सुखवाल, नरेश शर्मा, हंसराज खटीक आदि ने प्रवास किया।