BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2024, 11:03 am
NEWS : श्री दिवाकर कमल गौशाला में एक दिवसीय पशु चिकित्सा एवं खुरपका-मुखपका टीकाकरण शिविर संपन्न, घातक बीमारियों से बचाव के लिए दी सेवाएं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जेके सीमेंट वर्क्स निम्बाहेड़ा की पशु चिकित्सा टीम द्वारा मंगलवार को श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला, निम्बाहेड़ा में एक दिवसीय पशु चिकित्सा एवं खुरपका-मुखपका टीकाकरण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 
इस शिविर का उद्देश्य गौवंश की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करना और उन्हें घातक बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण की सुविधा प्रदान करना था।
जेके सीमेंट वर्क्स के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल व एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में जेके सीमेंट के पशु चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार और उनकी टीम ने कमल गौशाला के बीमार गौवंश का प्राथमिक उपचार किया। 
इसके साथ जेके सीमेंट के पशु चिकित्सक व समस्त टीम और राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग निंबाहेड़ा के उप निदेशक डॉ. ओ.पी. मेहरा और उनकी टीम के संयुक्त प्रयास से गौवंश को खुरपका-मुखपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण किया गया।  
शिविर में पशुओं की देखभाल और स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए जे.के. सीमेंट के पशु चिकित्सक द्वारा उपयोगी सलाह दी गई। इस पहल को सभी उपस्थित लोगों और गौशाला प्रबंधन द्वारा सराहा गया।  
जे.के. सीमेंट की इस पहल ने न केवल ग्रामीण क्षेत्र में पशु स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को पूरा किया, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनके समर्पण को भी उजागर किया। इस कार्य ने निंबाहेड़ा क्षेत्र में एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE