मनासा। विकासखंड क्षेत्र के गांवों से जुड़ी संपर्क सडक़ों के दोनों ओर उग रही खरपतवार व बबूल आदि से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सडक़ों पर मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं। क्षेत्र के ग्राम नलवा से ग्राम ढाणी जाने वाले रास्ते, पर सडक़ के दोनों ओर सडक़ किनारे उगे बबूलों से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत नलवा के अंतर्गत आने वाले गांव ढाणी के निवासियों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर घुमाव व अनगिनत बबूल के पेड़ होने से दुर्घटना का हरदम अंदेशा बना रहता है। इस मार्ग पर गांव के बच्चे पैदल स्कूल भी जाते है तो रात-दिन वाहन गुजरते रहते हैं। वहीं पूर्व में यहां बबूलों के चलते घुमाव पर दुर्घटना में कई बार घटनाएं भी हो चुकी है। गांव वालो का कहना है कि हमने ठेकदार सहित जिम्मेदार लोगों को इसकी जानकारी कई बार दे चुके है किंतु इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई हैं। ग्राम वासियों ने बताया कि सडक़ पर बबूल के पेड़ होने से वाहन चालकों राहगीरों को सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते।
इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बबूलों की कटाई करवाने की मांग की है। सड़क के दोनो तरफ सडक किनारे खडे बबूल के पेडो ने रास्ता को अवरूद्ध कर दिया है। जिसके कारण वहां से गुजरने वाले लोगो को बडी मुसीबत का सामना करना पड रहा है। वाहन चालको को परेशानी उस समय बढ जाती है जब दो वाहन बगल से आ जाते है तथा तीसरा पैदल जाने वाला व्यक्ति आखिर कहां जाये क्योकि बबूल की झाडियो के कारण वह सडक के किनारे तक नही पहुच पाता और देखते ही देखते वह दुर्घटना का शिकार हो जाता है। कभी-कभी तो हालत यह होती है कि झाडियो मे छिपे जंगली जानवर अचानक निकलकर वाहन के सामने आ जाते है जिसके कारण अचानक ब्रेक लगाने पर अधिकांश दोपहिया वाहन चालक चुटहिल हो जाते है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने के बाद अभी तक न तो कोई जिम्मेदार यहां देखने आया न अब तक किसी भी संबंधित अधिकारी पीडब्लूडी विभाग व वन विभाग द्वारा सडक किनारे सडक पर फैले घने बबूल की टहनियो को नही कटवाया। जिसके कारण आये दिन कोई ना कोई व्यक्ति चुटहिल हो जाता है। ग्रामवासी पीरूलाल, नंदलाल, भारत, हीरालाल, गोपाल, कल्लू, लालाराम, नरेंद्र हेमराज ओर ग्रामवासी।