BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2024, 4:12 pm
BIG NEWS : वक्फ बोर्ड की सम्पत्ति हुईं जमींदोज, फिर भी वक्फ बोर्ड कमेटी क्यो हैं खामोश, क्या कोई राजनीतिक दबाव तो नहीं, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर 

Share On:-

नीमच। जिला वक्फ बोर्ड कमेटी को बने हुए करीब एक वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है। मगर वक्फ बोर्ड कमेटी के सदस्यों द्वारा नीमच जिलेभर में वक्फ बोर्ड की करोड़ों की सम्पत्ति हैं, उन सम्पत्तियों पर लोगों का नाजायज कब्जा है, जिस पर आज तक वक्फ बोर्ड कोई कार्रवाई नहीं कर पाए ओर ना ही जो वक्फ की सम्पत्ति किराए पर चल रही है उसका आय व्यय का कोई ब्योरा वक्फ बोर्ड नीमच अर्जित नहीं कर सका और तो और आज तक ज़िले मे निगरानी कमेटी का गठन नहीं कर पाए 

आपकों बता दें कि गत तीन दिनों पूर्व नीमच सिटी रोड़ पर इमली वाले बाबा की दरगाह पर वक्फ बोर्ड की सम्पत्ति को प्रशासन द्वारा जमींदोज किया गया बरसो से बाबा की खिदमत करने वाले परिवार को बेघर कर सड़क पर बैठा दिया, लेकिन फिर भी नीमच का वक्फ बोर्ड कमेटी के पदाधिकारियों का पीड़ित परिवार या प्रशासन के सम्पर्क में नही होने के कारण वक्फ बोर्ड कमेटी के सदस्यों पर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं कि आखिर क्यों प्रशासन ने वक्फ बोर्ड नीमच से सम्पर्क करना उचित नहीं समझा ओर वक्फ की सम्पत्ति को जमींदोज कर दिया गया। काफी समय बीत जाने के बाद भी नीमच वक्फ बोर्ड ने कोई कार्रवाई नहीं की ओर वक्फ की सम्पत्ति को प्रशासन द्वारा जमींदोज करने पर अधिकारियों से मिलना भी उचित नहीं समझा या वक्फ बोर्ड के पदाधिकारी प्रशासन से मिलने और बातचीत करने मैं सक्षम नहीं है या किसी नेता के हाथ की कठपुतली बने रहना प्रतित होता है या फिर कोई राजनीतिक दबाव के कारण नीमच जिला वक्फ बोर्ड कमेटी के पदाधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE