नीमच। जिले में डीबीएल कंपनी द्वारा पेयजल लाइन डाली जा रही है। गुरुवार को भी नीमच जिले के कुकड़ेश्वर नगर में पाइपलाइन डाली जा रही थी इस दौरान एक बड़ा हादसा होते होते टला है दरअसल कुकड़ेश्वर नगर में मनासा रोड स्थित पुल के पास पाइपलाइन डाली जा रही थी तभी कंपनी के एक व्यक्ति वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। पाइपलाइन की खाई गहरी होने के चलते ऊपर से मिट्टी धस गई। वेल्डिंग का कार्य कर रहा व्यक्ति पूरा मिट्टी में दब गया। जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे का समय हो गया उक्त व्यक्ति को निकलने का प्रयास जारी है । मिट्टी में दबने की जानकारी कुकड़ेश्वर नगर में फैलने के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। रोड पर जाम के हालत बन गए। फिलहाल उक्त व्यक्ति का आधे से ज्यादा शहरी तक मिट्टी को हटा लिया गया है और उसे निकालने का प्रयास जारी है और उसके व्यक्ति ठीक है।