मंदसौर। मालवा के प्रसिद्ध श्री भगवान पशुपतिनाथ को नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अशोक गंगा नगर की तरफ से 51 हजार लड्डुओं का भोग लगाया गया है। भगवान पशुपति नाथ मंदिर के 64 वें प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 51 हजार लड्डुओं का वितरण कर मंदसौर ने इतिहास में नया रिकार्ड दर्ज किया है। यह पहला मौका है जब इतने बडे स्तर पर भगवान को भोग लगाकर महाप्रसादी का वितरण किया गया है। 20 नवंबर को सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर परिसर में लड्डुओं का वितरण किया गया। लाखों भक्तों ने मंदिर पहुंचकर प्रसादी प्राप्त की।

नीमच शहर के युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर (अविनाश ग्रुप नीमच, मंदसौर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़) की तरफ से 51 हजार लड्डुओं की महाप्रसादी बनाई गई थी और पुजारी परिवार को यह प्रसादी भगवान पशुपतिनाथ के चरणों में भेंट करने के लिए दी गई थी। वैसे हर वर्ष पुजारी परिवार द्वारा भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के 64वें प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य रूप से मनाया जाता है। इस वर्ष रिकार्डतोड लड्डुओं के वितरण से महोत्सव में चार चांद लग गए। मंदिर परिसर में देर रात तक महाप्रसादी का वितरण हुआ।
