मनासा। अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि ग्राम दाँतोली में प्राकट्य परमात्मा मुनि सुव्रत स्वामी जी की प्रतिमा लम्बे समयांतराल के बाद मनासा श्रीसंघ को बंजारा समाज दाँतोली द्वारा सौपी गई। मैं संपूर्ण बंजारा समाज दातौली का धन्यवाद करता हूं कि मेरे छोटे से आग्रह पर उन्होंने मुनि सुव्रत स्वामी जी की प्रतिमा मनासा जैन समाज को सौंपी। परम् पूज्य सौम्ययशा श्रीजी मसा आदि ठाणा की निश्रा में भव्य जुलूस भगवान को बग्गी में लेकर सुभाष परिवार द्वारा लाभ लेकर नगर भ्रमण कराया गया। तत्पश्चात धर्मसभा एवं जैन समाज द्वारा स्वामीवात्सल्य करवाया गया। परमात्मा के शुभ आगमन के दौरान समाज द्वारा सम्मान दिया गया। इसके लिए मैं अभीभूत हूं मुझे पूरी आशा है कि प्रतिमा का तहसील में प्रकट होना संपूर्ण क्षेत्र के लिए लाभदायक होगा। कार्यक्रम के दौरान जैन समाज अध्यक्ष प्रकाशचंद जैन, सूरजमल मानवत, अनिल यति, आनंद मानवत, गोपाल सेठिया एवं अन्य समाज जन उपस्थित रहे।