नीमच। जिले में वक्फ बोर्ड कमेटी को बने हुए करीब एक वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है। मगर वक्फ बोर्ड कमेटी के सदस्यों द्वारा नीमच जिलेभर में वक्फ बोर्ड की करोड़ों की सम्पत्ति हैं, उन सम्पत्तियों पर कई लोगों ने कब्जा कर रखा है। बावजूद कमेटी के सदस्यों ने आज तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। ना ही जो किराए पर चल रही संपत्ति का आय व्यय का कोई ब्योरा वक्फ बोर्ड नीमच को अर्जित नहीं किया जा सका है। आज तक ज़िले में निगरानी कमेटी का गठन नहीं कर पाए है। हाल ही में प्रशासन और नपा ने वक्फ की सम्पत्ति को जबरन जमींदोज कर दिया है। उक्त मकानों में निवासरत परिवारों पर अचानक आये इस भूचाल ने तबाही मचा दी। आज पूरा परिवार सड़क पर रहने को मजबूर है। वहीं इनको सड़क पर आए पांच दिन हो गए है मगर इन पीड़ित परिवार के पास आज तक कोई नपा या प्रशासनिक अधिकारी या कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा है। ना ही इनकी सुध लेने के लिए वक्फ का कोई मेंबर पहुंचा है। ठंड के दिनों में आज पांचवे दिन भी छोटे छोटे बच्चों के साथ परिवार में सड़क पर रहने को मजबूर है।