बागली। तहसील के ग्राम अवल्दा में पाटीदार समाज व्दारा नवीन श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके लिए जटाशंकर के संत बद्रीदास महाराज के कर्म कमलो से भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस दौरान आचार्य मुकेश शर्मा द्वारा विधि-विधान से संत बद्रीदास महाराज से भूमिपुजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
संत बद्रीदास महाराज ने गेती चलाकर भवन निर्माण की शुरुआत कि गई, इस दौरान गांव के वरिष्ठ जन एवं पाटीदार समाज के समाज जन उपस्थित रहे। निर्माण समिति द्वारा संत बद्रीदास महाराज, मुकेश शर्मा, पंडित रूकेश बैरागी, ठेकेदार का साल श्रीफल भेंट कर स्वागत किय गया।
निर्माण समिति के सदस्यों अनुसार श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य कराया जाएगा, लगभग 1000 वर्ग फिट में मंदिर का अनुमानित लागत 50 लाख कि लागत से निर्माण होगा। इस दौरान सभी समाजजन भी भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। अवल्दा में लगभग 35 परिवार पाटीदार समाज के निवास करते हैं,जोकी सभी मिलकर मंदिर बनवा रहे हैं। मंदिर का निर्माण कार्य लगभग 20 माह में पुर्ण होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।