सरवानिया महाराज। पुलिस चौकी क्षेत्र के जगेपूर के समीप धामनिया लासूर मार्ग पर एक अज्ञात युवक दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में मय मोटरसाइकिल के मृत मिला है। अल सुबह जब लोगों की नजर जगेपुर मीणा रोड़ पर एक रोड़ किनारे एक खाई पर पड़ी तो उसमें एक युवक की डेड बॉडी नजर आई। सूचना पर पुलिस चौकी जाप्ते ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं मोटरसाइकिल को पुलिस चौकी पर खड़ा करवाया।

बताते चलें कि युवक कौन है, कहां का है समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका था। बहरहाल इतनी सूचना है कि रात्रि में किसी दुर्घटना का शिकार होकर युवक मोटरसाइकिल सहित खाई में गिर गया होगा ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है।