छतरपुर। देश दुनिया में ख्याति प्राप्त जाने माने कथा वाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे हैं बागेश्वर बाबा के अनुसार इस यात्रा का उद्देश्य हिंदू धर्म में व्याप्त जात-पात ऊंच-नीच को समाप्त कर सभी हिंदुओं को एक करना है 160 किलोमीटर लंबी इस यात्रा की शुरुआत बागेश्वर धाम से हो चुकी है धीरेन्द्र शास्त्री ने बताया कि आज से शंखनाद हो गया है जात-पात छुआछूत, ऊंच-नीच अगड़ों-पिछडो के बीच भेदभाव मिटाने के लिए जगह-जगह सब मिल रहें हैं और इस देश में एक बड़ी क्रांति खड़ी हो रही है बाबा बागेश्वर ने कहा इस देश में राष्ट्र प्रेम सर्वाेपरि है राष्ट्र से बड़ा कोई नहीं है इसलिए राष्ट्र गान मंदिर मस्जिद हर जगह होना चाहिए हिंदू एकता पदयात्रा की शुरुआत आज यानी 21 नवंबर को बागेश्वर धाम छतरपुर से हो गई है 9 दिनों की यह यात्रा 29 नवंबर को ओरछा पहुंचकर सम्पन्न होगी इस दौरान यह यात्रा रोजना 20 किलोमीटर चलेगी यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया और यात्रा में जगह जगह यात्रियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी कई देश दुनिया के हजारों लोग यात्रा में शामिल हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी एक्स पर पोस्ट कर पदयात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने एक्स पर लिखा में सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी को सनातन हिंदू एकता यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं पहले दिन की पदयात्रा में खजुराहो सांसद एवं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बी डी शर्मा भी बाबा बागेश्वर की पदयात्रा में शामिल हुए इस दौरान उनके साथ राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक अरविंद पटेरिया, विधायक राजेश बबलू शुक्ला, विधायक ललिता यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और देश के जाने-माने साधु-संत के अलावा जानराय टौरिया के महंत भगवान दास श्रृगारी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।