गरोठ। ग्राम कोटडाबुजुर्ग में शुक्रवार को गोपाल प्रजापति के घर पर आग लग गई। तुरंत सूचना बिजली विभाग को दी। इस पर बिजली विभाग के जिम्मेदार मौके पर पहुंचे। साथ ही पटवारी को भी अवगत कराया गया।

शीर्टशक्रिट के कारण एक लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हुआ है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो और भी बड़ा नुकसान हो सकता था। गोपाल प्रजापति और उनके परिवार के लिए यह एक बहुत बड़ा नुकसान है, लेकिन ग्रामीणों की एकता और सहयोग से वे इस मुश्किल समय से निपट पाए।
