BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2024, 12:49 pm
KHABAR : उज्जैन के अधिकारी करेंगे प्रयागराज कुम्भ में व्यवस्थाओं की स्टडी, सिंहस्थ की तैयारी के लिए कलेक्टर-एसपी सहित सभी प्रमुख अधिकारी जाएंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। सिंहस्थ कुम्भ मेले का आयोजन 2028 में होना है। इससे पहले व्यवस्था दुरुस्त करने और आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई तकनीक के साथ सुगम व्यवस्था बनाने पर जोर है। इसके लिए उज्जैन से अधिकारियों की एक टीम प्रयागराज कुम्भ की व्यवस्था देखने जाएगी।


उज्जैन कलेक्टर-एसपी और जिले के अन्य अधिकारी जल्द ही प्रयागराज जाएंगे। वहां 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का आना अनुमानित है। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि प्रयागराज कुम्भ के प्रबंधन को देखने उज्जैन से अधिकारियों की टीम वहां जाएगी। इसमें जिला कलेक्टर, उज्जैन एसपी, पंचायत सीओ, नगर निगम कमिश्नर, पीएचई विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे।


प्रयागराज कुम्भ में 40 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है जो शाही स्नान के साथ अन्य पर्व पर आस्था की डुबकी लगाएंगे। 13 जनवरी 2025 को पहला शाही स्नान पौष पूर्णिमा के दिन होगा।


14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शाही स्नान।

29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या पर्व पर शाही स्नान।

3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी पर शाही स्नान।

4 फरवरी 2025 अचला सप्तमी पर दूसरा प्रमुख स्नान।

12 फरवरी 2025 माघ पूर्णिमा पर तीसरा प्रमुख स्नान।

26 फरवरी 2025 महा शिवरात्रि के अवसर पर अंतिम महत्वपूर्ण स्नान।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE