खरगोन। ग्राम बालसमुद में शनिवार को कुनबी पटेल समाज के द्वारा सामूहिक रूप से अपने इष्ट देवता श्री दशाधर भैरव जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई,कुनबी पटेल युवा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सुबह बाजार चौक स्थित पटेल धर्मशाला में समाजजन एकत्रित हुए जहां स्वल्पाहार के पश्चात भैरव बाबा की आकर्षक झांकी के साथ शोभायात्रा ढोल ढमाके के साथ शुरू हुई जो पटेल मोहल्ला,नदी मोहल्ले से भैरव मंदिर पहुंची जहां से पूजन के बाद यात्रा राम मंदिर चौक श्यामजी मोहल्ला से होते हुए पटेल धर्मशाला पहुंची जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे उपस्थित थे,यात्रा समापन के बाद पटेल धर्मशाला में सामूहिक रूप से भैरव बाबा का पूजन,आरती के बाद प्रसादी वितरण किया गया जिसके बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।