खरगोन। नकारात्मकता और बुरी शक्तियां को दूर रखने की कामना को लेकर शनिवार को शहर सहित समूचे जिले में श्रीकालभैरव जन्माअष्टमी श्रद्धा.भक्ति के साथ मनाई गई। नगर स्थित छोटे.बड़े सभी भैरव मंदिरों में सुबह से देररात तक धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। कहीं भंडारे तो कहीं श्रृंगार एवं आतिशबाजी कर बाबा भैरवान को प्रसन्न किया गया।
न्यू नूतन नगर स्थित श्री काल भैरव मंदिर में गजानंद एकता संघ द्वारा कन्याभोज एवं भंडार का आयोजन रखा गया। संघ के कैलाश माली ने बताया कि यहां सुबह स्थित मंदिर में विराजित बाबा भैरव का भव्य चोला श्रृंगार किया गया, मंदिर को फूलों से सजाया गया। हवन पूर्णाहुति के बाद कन्याभोज हुआ। इसके बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालूओं ने शामिल हुए, दर्शन के बाद प्रसादी ग्रहण की।