नीमच। जिले से गुजर रहे हाईवे पर स्थित ग्रीन होटल के समीप शनिवार दोपहर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में अनियंत्रित होकर टाटा की अल्ट्रोज कार डिवाइडर पर जा टकराई और पलटी खा गई। इस घटना में कार में सवार दो महिला एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 की मदद से नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अनुसुईया पति रामकिशन भावसार, कमला पति कमलेश भावसार अमित पिता कमलेश भावसार निवासी मंदसौर घायल हो गए। उनके साथ अन्य दो व्यक्ति भी कार में सवार थे, जिन्हें इस घटना में कोई चोट नहीं आई है। उपरोक्त सभी लोग कार में सवार होकर मंदसौर से सांवरिया जी मंडफिया दर्शन को जा रहे थे तभी ग्रीन होटल के यहां उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराईऔर पलटी खा गई। इस घटना में तीनों लोग घायल हुए हैं। जिन्हें 108 के अशोक मालवीय और ईएमटी स्टाफ राहुल पाटीदार द्वारा प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल भर्ती किया गया जहां सभी का उपचार चल रहा है।
