BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2024, 4:53 pm
KHABAR : नीमच के डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में 84000 स्क्वायर फीट में बनी भव्य रांगोली का राष्ट्रीय संत श्रीकृष्ण गिरी पीठाधीश्वर डॉ. वसंत विजय जी महाराज साहब ने फीता काटकर किया शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में 84000 स्क्वायर फीट में बनी रांगोली का शुभारंभ आज राष्ट्रीय संत श्रीकृष्ण गिरी पीठाधीश्वर डॉक्टर वसंत विजय जी महाराज साहब की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। डॉक्टर वसंत विजय जी महाराज ने स्टेडियम में भगवान गणेश और नाकोड़ा भैरव जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने स्टेडियम में बनी रांगोली का गहनता से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम के पेवेलियन में भी पदार्पण किया। 

बताते चले कि इस रंगोली को 100 घंटों में शिखा शर्मा जोशी की टीम के 22 सदस्यों द्वारा तैयार किया गया है।कुल 26 टन रंग का उपयोग रांगोली बनाने में हुआ है। इस अवसर पर डॉ वसंत विजय जी महाराज ने शिखा शर्मा और उनकी टीम को आशीर्वाद प्रदान किया।रांगोली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के महान राजनेताओं और धार्मिक देवी देवताओं के 100 पोर्ट्रेट बनाए गए हैं। इस विशाल और दिव्य रांगोली को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE