सेगांव। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर के चांदनी चौक स्थित भैरव मंदिर में शनिवार को काल भैरव अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। चौक के समस्त व्यापारी व ग्रामवासियों के सहयोग से सुबह भैरव बाबा का विधि विधान के साथ अभिषेक पूजन कर अलौकिक श्रृंगार किया गया।
शाम 5 बजे से विशाल भंडारे की शुरुआत हुई जो देर रात तक चलता रहा। प्रतिवर्ष बाबा की महिमा गाँव गाँव बढ़ती जा रही है। चौक के व्यापारी कई दिनों से तैयारी में जुट कर इसे सफल बनाते है।