नीमच। अत्यंत दुख के साथ सूचित करने में आता है कि स्व. भंवरसिंह एवं स्व. सुभाष के छोटे भ्राता व जवाहरलाल के बड़े भ्राता, राजेंद्र व तरुण के काका सा., सिद्धार्थ के बड़े पापा एवं रोहन, रोमिल तथा चारित्र के छोटे दादाजी तथा मोना के पूज्य पिताजी व जयसिंह मेहता (मकराना) के ससुर जी पारसमलजी भंडारी का आकस्मिक निधन रात्रि मे हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा आज रविवार दिनांक 24 नवंबर 2024, को प्रातः 11 बजे निज निवास, गायत्री इंडस्ट्रीज के सामने, मनासा रोड पिपलियामंडी से शव वाहन द्वारा पिपलियापंथ मुक्तिधाम जाएगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार रवि पोरवाल ने दी।
कृपया सभी शोकाकुल बंधु वाहन से अंतिम यात्रा में सम्मिलित हों। हरि ओम शांति..
शोकाकुल-
जवाहर भंडारी, राजेंद्र भंडारी, तरुण भंडारी एवं भंडारी परिवार (रामपुरा वाला) पिपलियामंडी, रामपुरा, इंदौर
फर्म- जवाहरलाल पारसमल भंडारी, पिपलियामंडी
केशरीचंद्र रखबचंद भंडारी, रामपुरा
इंदु श्री साड़ी सेंटर, मंदसौर
