BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2024, 11:41 am
KHABAR : ऐतिहासिक चातुर्मास के बाद मुनि संघ का विदाई समारोह संपन्न, नम आंखों से दी विदाई, जितना है उसी में आनंद से रहे तो परमानंद अवश्य होगा- वैराग्य सागर जी मसा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिस प्रकार पशु पक्षी प्रकृति से मैत्री कर जीवन के प्रत्येक क्षण को आनंद के साथ जीवन जीते हैं कभी उदास नहीं होते हैं। गाय अपनी मस्ती में रमती है। शेर अपनी मस्ती में चलता है ।बतख अपनी मस्ती में नदी में आनंद में रहती है। इसी प्रकार मनुष्य को भी अपने जीवन के प्रत्येक क्षण को आनंद के साथ जीवन जीना चाहिए। जीवन में यदि आनंद के क्षण बढ़ते रहेंगे तो परमानंद अवश्य विकसित हो जाएगा ।विश्व में महायुद्ध चल रहे हैं इनको पशु पक्षियों से प्रेरणा लेना चाहिए और शांति का मार्ग अपनाना चाहिए आज तक इतिहास में किसी गाय ने गाय को नहीं मारा, शेर ने शेर को नहीं मारा, मनुष्य  अवश्य करोड़ मनुष्यों को मारने  को तैयार है।जितना है उसी में संतुष्ट रहे तो आनंद परमानंद बन सकता है।यह बात मुनि वैराग्य  सागर जी महाराज ने कही। वे श्री सकल दिगंबर जैन समाज नीमच शांति वर्धन पावन वर्षा योग समिति नीमच के संयुक्त तत्वाधान में महू रोड स्थित घीसालाल ताराचंद फैक्ट्री में‌ आयोजित विदाई धर्म सभा में बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि हम क्रोध का त्याग कर शांत रहे। मन अच्छा होगा तो हम भी समाज देश और परिवार की सेवा करें तो हमारा जीवन भी महान बन सकता है।

दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय जैन विनायका जैन ब्रोकर्स, मीडिया प्रभारी अमन जैन विनायका ने बताया । मुनि सुप्रभ सागर जी मसा ने कहा कि मुक्ति का सुख प्राप्त करना है तो गुरु की शरण में जाना होगा।  नीमच के इतिहास में पहली बार मुनी संत के चातुर्मास विहार में 100 पद यात्री 40 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं।48घंटे निरंतर साथ रहेंगे। रिकॉर्ड के साथ नया इतिहास बन गया है।अंतर्मन की यात्रा चिर यात्रा बने और मुक्ति का सुख मिल सके। संसार  की यात्रा में मनुष्य का जन्म एक पड़ाव है जिसे पुण्य कर्म के साथ सभी को पार करना है। गुरु मोक्ष का मार्ग दिखाता है। संसार की यात्रा को समाप्त कर अंतर्मन की यात्रा प्रारंभ कर  विश्राम की यात्रा को पूर्ण करें तभी हमारे आत्मा का कल्याण हो सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती संगीता सरावगी ने ओ गुरुवर हमको याद रखना तुमको जाना है जरूर बहुत दूर हमको भूल न जाना गीत प्रस्तुत किया। पूर्व विधायक डॉ संपत स्वरूप जाजू ने कहा कि प्रवचन के माध्यम से हमें जो ज्ञान मिला है उससे हमारी आत्मा का कल्याण अवश्य होगा। विकास सरावगी ने कहा कि गुरुदेव के चातुर्मास में मिले आशीर्वचन से समाज के प्रत्येक व्यक्ति का मन पवित्र हुआ है घर-घर पवित्र हुआ है।इस अवसर  पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, समाज के अध्यक्ष विजय जैन, जैन ब्रोकर्स , जैन सोशल ग्रुप, महिला मंडल, जिनागम एवं समस्त दिगंबर जैन समाज के अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारीयों एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनोहर सिंह लोढ़ा, प्रेम प्रकाश जैन, बाबूलाल लोढ़ा, जम्मू कुमार जैन, सुनील सरावगी, शिखर सरावगी, प्रदीप विनायका, मुकेश विनायका, अंकुश गोधा, विजय विनायका, गौरव जैन ,अर्जुन सिंह जायसवाल आदि ने भी श्री फल अर्पित का आशीर्वाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन अजय कासलीवाल ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE