BREAKING NEWS
NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<     KHABAR : 20 जून को सजेगा नीमच जिला प्रेस क्लब का.. <<     खरगोन में पटवारी का तबादला निरस्त करने की.. <<     नीट परीक्षार्थियों को रेलवे की बड़ी राहत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दावत-ए-इस्लामी इंडिया का अजीमुश्शान.. <<     KHABAR : नीमच में 21 जून को होगी नीट-यूजी पुनः.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2024, 1:38 pm
KHABAR : सैफी क्लिनिक ने किया सर्व समाज के लिए निःशुल्क बाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सक ने दिया परामर्श, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। बच्चों के स्वास्थ्य विकास को दृष्टिगत रखते हुए आज नूतन स्कूल रोड स्थित सैफी क्लिनिक द्वारा सर्व समाज के लिए निशुल्क बाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नीमच के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंकित माहेश्वरी ने जन्म से लेकर 18 साल तक के बाल रोगियों की जांच कर परामर्श दिया। इस दौरान सैफी क्लिनिक पर सेवारत डॉक्टर आबिद मंसूरी भी मौजूद रहे। 
डॉक्टर द्वारा बदलते मौसम को देखते हुए बच्चों का खासियत रखने की हिदायत दी गई। शिविर में उपस्थित मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया और दवाई व जांच सुविधा रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर दाऊदी बोहरा समाज के आमिल साहब मुर्तज़ा भाई साहब हुसामी ने उपस्थित होकर शिविर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। शिविर में 60 से अधिक रोगियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया। 
उल्लेखनीय है कि गांधी जी के विचार, सैफी क्लिनिक के संस्कार सूत्र को आत्मसात करते हुए नीमच में सैफी क्लिनिक द्वारा प्रति माह अलग-अलग रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए शिविरों का आयोजन किया जाता है। अगले माह सैफी क्लिनिक द्वारा गैस्ट्रोलॉजी से संबंधित शिविर का आयोजन करने की योजना है। 
खास तौर पर बताते चलें कि सैफी क्लीनिक के सूरत में चार, मंदसौर में एक और नीमच में एक कुल छह क्लीनिक संचालित है। आज शिविर के दौरान समाज के पदाधिकारी हुसामुद्दीन डेरकी, तस्नीम हड्डी वाला, हातिम इज़ी, डॉक्टर मुर्तजा बोहरा आदि मौजूद रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE