BREAKING NEWS
NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<     KHABAR : 20 जून को सजेगा नीमच जिला प्रेस क्लब का.. <<     खरगोन में पटवारी का तबादला निरस्त करने की.. <<     नीट परीक्षार्थियों को रेलवे की बड़ी राहत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दावत-ए-इस्लामी इंडिया का अजीमुश्शान.. <<     KHABAR : नीमच में 21 जून को होगी नीट-यूजी पुनः.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून के लिए अभी और.. <<     KHABAR : 22 जून को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : घटिया निर्माण पर कलेक्टर सख्त, इंजीनियर.. <<     कसरावद में मोहर्रम 1448 हिजरी की तैयारियां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2024, 5:01 pm
KHABAR : मालवा के मंदसौर में कार्तिक मेले की धूम, बड़ी संख्या में लोग उठा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ, आज होगी लाफ्टर नाईट, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर में भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर क्षेत्र में चल रहा कार्तिक मेला इस समय अपनी पूरी रंगत पर है। मेले में रोजाना भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। खुबसूरत रंग-बिरंगी लाइटिंग और झूलों से सजा ये मेला देर रात तक लोगों का मनोरंजन कर रहा है। खासकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस मेले का आनंद उठा रहे हैं।

नगर पालिका परिषद मंदसौर द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत 12 नवंबर से हुई थी, जो 1 दिसंबर तक जारी रहेगा। 20 दिवसीय इस मेले में हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें स्थानीय कलाकारों के साथ अखिल भारतीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियां भी शामिल हैं। मेला अधिकारी पीएस धारवे के अनुसार ये कार्यक्रम मेला समिति द्वारा पहले से तय किए गए हैं।

इस सप्ताह के सांस्कृतिक कार्यक्रम-
शनिवार, 23 नवंबर को डिम्पल शाह डांस ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें नृत्य के शानदार आयाम देखने को मिले। ये ग्रुप देशभर में कई सांस्कृतिक रंगमंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुका है। इसके बाद रविवार, 24 नवंबर को सुरेश अलबेला की ष्लाफ्टर नाइटष् का आयोजन किया जाएगा, जो हास्य कलाकारों के मंचन से भरपूर होगा।

मेला में पहुंचने के लिए सुविधाएं-
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुरक्षा, पार्किंग और अन्य सुविधाएं भी अच्छी तरह से उपलब्ध हैं। मेला क्षेत्र में स्टॉल्स और दुकानें भी सजाई गई हैं। मेला 1 दिसंबर रविवार को संपन्न होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE