BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2024, 5:08 pm
BIG NEWS : धीरेंद्र शास्त्री का अनोखा अंदाज, भूखे दलित बच्चे को अपने हाथों से कराया भोजन, जात-पात मिटाओ का दिया संदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। 21 नवंबर से शुरू हुई बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा का आज चौथा दिन है। यात्रा के दौरान उनका अनोखा अंदाज देखने को मिला। उन्होंने जात-पात मिटाओ का संदेश देते हुए दलित बच्चे को अपने हाथों से भोजन कराया। इसका वीडियो भी अब जमकर वायरल हो रहा है।


दलित को अपने हाथों से कराया भोजन
दरअसल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज यात्रा के दौरान प्रसाद ग्रहण बैठे थे। तभी उन्हें जानकारी मिली कि दलित युवक अनमोल अहिरवार को भूख लगी है। जिस पर उन्होंने फ़ौरन बच्चे को अपने साथ बैठाया और अपने हाथों से भोजन कराया। इसी के साथ उन्होंने जात-पात मिटाओ का संदेश दिया। 


75 किलोमीटर तक का सफर हो जाएगा तय
बता दें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ‘हिंदू एकता पदयात्रा’ के चौथे दिन 22 किलोमीटर चलने वाले हैं। इस तरह 75 किलोमीटर तक का सफर तय हो जाएगा। उनके स्वागत के लिए लोगों की भीड़ पूरे रास्ते भर उमड़ रही है। यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस के जवान उन्हें घेरे हुए चलते है। यात्रा में सिर्फ केसरिया रंग का ध्वज लहरा रहा है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE