BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2024, 10:29 am
BIG NEWS : प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दिन-रात के तापमान में तेजी से गिरावट, हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट जारी। वहीं हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल में यह 9.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।


मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर व लद्दाख में हो रही बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर देखा जा रहा है। वहीं पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही है, जिसके कारण उत्तरी हवाएं प्रदेश में दाखिल हो रही है। यही वजह है कि रात का पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा है। 


27 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 27 नवंबर तक इसी प्रकार ठंडी हवाओं और गिरते तापमान का अनुमान जताया है। ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।


प्रदेश में लगातार गिर रहा पारा
प्रदेश के पचमढ़ी शहर में रविवार को भी रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया, जो कि 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अतिरिक्त मंडला में 7.5 डिग्री, उमरिया में 9 डिग्री, मलाजखंड में 9.1 डिग्री, राजगढ़ में 9.4 डिग्री भोपाल में 9.8 डिग्री दर्ज हुआ। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE