BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2024, 1:04 pm
BIG NEWS : शासकीय अधिवक्ता से पुलिस आरक्षक द्वारा फोन पर की गई अभद्रता के मामले ने पकड़ा तूल, सीतामऊ में अभिभाषक संघ ने तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। अभिभाषक संघ सीतामऊ के सदस्य व विशेष शासकीय अधिवक्ता श्यामदास बैरागी अधिवक्ता के पक्षकार दिलीप पिता भंवरलाल बलाई निवासी धमनार तहसील दलोदा के उपर पुलिस सीतामऊ में पदस्थ पुलिस कर्मचारी अमित व्यास द्वारा उसके द्वारा बताए गए वकील को नियुक्त करने हेतु जबरन दबाव बनाया गया व श्यामदास बैरागी अधिवक्ता द्वारा अमित व्यास को मोबाईल पर फोन कर ऐसा करने से मना किया गया तो अमित व्यास ने श्यामदास बैरागी अधिवक्ता को गाली-गलोच की व अभद्र व्यवहार किया, जिसकी शिकायत श्यामदास बैरागी अधिवक्ता द्वारा दिनांक 23/11/2024 को थाना प्रभारी सीतामऊ को मय दिलीप बलाई निवासी धमनार व स्वयं के शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत कि है। लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं कि गई है।

पुलिसकर्मी अमित व्यास के कृत्य का अभिभाषक संघ सीतामऊ घोर विरोध करता है। तथा यह मांग करता है कि पुलिसकर्मी अमित व्यास को तुरन्त निलम्बित कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना सीतामऊ में एफ.आई.आर. दर्ज की जावे अन्यथा अभिभाषक संघ द्वारा इस घटना के विरूद्ध आन्दोलन किया जावेगा। पूर्व में भी ऐसी जानकारियां प्राप्त हुई है व अभिभाषक संघ द्वारा शिकायत कि गई है कि पुलिस वालों द्वारा अभिभाषक विशेष से अवैध लाभ के अधीन पक्षकरों को अभिभाषक विशेष पर जाने के लिये मजबुर किया जाता है, जिसका भी अभिभाषक संघ घोर विरोध करता है।


अतः निवेदन है कि अमित व्यास को तुरन्त निलम्बित किया जाकर उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जावे व कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की जाए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE