सिंगोली। जिला मुख्यालय सहित सिंगोली कस्बे में संचालित पवित्र भूतेष जनकल्याण समिति देश की पवित्र चार धाम यात्रा निःशुल्क करवाने पर कार्य कर रही है। इस बाबत समिति सदस्यों ने नीमच जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर से मुलाकात कर अपनी कार्य योजना के बारे में बताया।
सोमवार शाम इस आशय की जानकारी देते हुए समिति सदस्य श्याम सुंदर बैरागी ने बताया कि समिति द्वारा आगामी दिनों में अयोध्या सहित चार धाम यात्रा निशुल्क करवाई जा रही है। इसके लिए प्रथम चरण में नीमच सहित मंदसौर और रतलाम जिले से आर्थिक रूप से कमजोर करीब 800 से ज्यादा यात्रियों का चयन किया जाएगा। यह सभी यात्री लगभग 30 बसों में एक साथ यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे।
समिति सदस्य श्याम सुंदर बैरागी ने बताया कि यात्रियों के पंजीयन के लिए समिति शीघ्र ही विज्ञप्ति जारी कर रही है।