BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2024, 7:08 pm
NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया संविधान दिवस, प्राचार्य डॉ. दीपक मंडेला ने डाला बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

छोटी सादड़ी। मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर यहां स्थानीय हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ दीपक मंडेला ने बताया कि संविधान दिवस पर बाबा साहब की तस्वीर के समक्ष मुख्य अतिथि अमृतलाल नाहर, विशिष्ट अतिथि मार्तंड राव मराठा,विमल वया,पार्षद भरत कुमार खटीक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ जगन्नाथ सोलंकी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि नाहर ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश में संविधान के आधार पर ही समानता का अधिकार है। डॉ जगन्नाथ सोलंकी ने कहा कि देश में महापुरुषों द्वारा अंग्रेजों की  यात्रनाओं के बाद जो बाबा साहब ने संविधान लिखा। इसलिए वर्तमान में भी बाबा साहब को संविधान निर्माता के नाम से जाना जाता है यह देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज देश में संविधान को कमजोर किया जा रहा है आने वाले समय में यह घातक है।
विशिष्ट अतिथि मराठा ने कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व हमारा संविधान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित है। ये मूल्य हमारे देश को एक मजबूत और स्थिर लोकतंत्र बनाने में मदद करते हैं।
विशिष्ट अतिथि वया ने कहा कि संविधान हमारे देश का मूलभूत दस्तावेज़ है, जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है। यह हमारे देश को एक मजबूत और स्थिर लोकतंत्र बनाने में मदद करता है। इस अवसर पर महाविद्यालय संकाय सदस्य राहुल जोशी, अजय कुमार यादव,भगवान लाल कामड,मनीष बैरागी, सपना बेस, नसरीन आरा,चौथमल नितेश आदि उपस्थित थे।संचालन संगीता अग्रवाल ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE