पिपलियामंडी। मनासा मार्ग पर बावड़ी फंटे के निकट रामपुरा नगर परिषद अध्यक्षा सीमा जितेंद्र जागीरदार की कार रोजड़ा (नीलगाय) टकराने से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में चालक व अध्यक्षा को हल्की चोट आने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में एक बच्ची सहित तीन लोग सवार थे। यह दुर्घटना करीब शाम 6 बजे की है।
