BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2024, 7:59 pm
KHABAR : नीमच में संविधान दिवस पर सीटू ने दिया ज्ञापन, किसान-मजदूर और कर्मचारियों ने रखी 22 सूत्रीय मांगें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच में मंगलवार को नीमच कलेक्टर कार्यालय पर बड़ी संख्या में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता श्रमिक, मजदूर और कर्मचारियों के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री के नाम अपनी 22 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से सीटू ने देश और प्रदेश के किसानों संविदा कर्मचारी आउटसोर्सिंग कर्मचारी आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निजी औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूर की मांगों को लेकर अवगत कराया। 

सीटू का कहना है कि केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संविदा बेस पर कार्य करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर, नल चालक, आउटसोर्स कर्मचारी आदि का शोषण कर रही है। उन्हें कम वेतन दिया जा रहा है जबकि उनसे अधिक काम लिया जा रहा है। शासकीय क्षेत्र में कार्य करने वाले अस्थाई संविदा कर्मचारियों को शासकीय सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

ऐसे में सरकार सभी 22 सूत्री मांगों का जल्द निराकरण करें और कर्मचारी मजदूर किसानों के हित में कार्य करें। वहीं इस आशय का अध्यापन संयुक्त कलेक्टर संजीव साहू ने लिया। इस अवसर पर सीटू के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ठाकुर, सुनील शर्मा सहित आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विभिन्न विभागों के अस्थाई संविदा कर्मचारी और ट्रेड से जुड़े हुए सदस्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE