लासूर। ग्राम लासूर के सर्वधर्म प्रेमी मोडीराम शर्मा का लगभग 68 वर्ष की आयु में बुधवार तड़के आकस्मिक निधन हो गया है। वे घनश्याम, कन्हैयालाल, मधुसूदन शर्मा के बड़े भाई व स्वर्गीय रतनलाल शर्मा के सुपुत्र तथा स्वर्गीय राजकुमार शर्मा के पिता व शिवम शर्मा के दादाजी थे। वो अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाने वाले शर्मा का जीवन सादगी पसंद रहा है। मोड़ीराम शर्मा की अंतिम यात्रा आज बुधवार प्रातः 11.30 बजे निज निवास लासूर से निकलेगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दिनेश वीरवाल ने दी।
