BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2024, 11:23 am
KHABAR : महाकाल लोक में अब आराम भी कर सकेंगे श्रद्धालु, नंदी द्वार से त्रिनेत्र तक हर 30 मीटर पर कैनोपी, बैठने-पेयजल की रहेगी व्यवस्था, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। अब बुजुर्ग-दिव्यांग, महिला एवं बच्चे महाकाल लोक में घूमने के दौरान थकान होने पर आराम भी कर सकेंगे। महाकाल लोक में नंदी द्वार से प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति ने नई सुविधा शुरू की है। नंदी द्वार से त्रिनेत्र कंट्रोल रूम तक हर 30 मीटर पर कैनोपी और भक्तों के बैठने के लिए सोफा और कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।


महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि देश भर से आने वाले भक्त नंदी द्वार से त्रिनेत्र तक महाकाल लोक को निहारते हुए पैदल आते हैं। ऐसे में कई श्रद्धालु इतना लम्बा पैदल चलते हुए थक जाते है। ऐसे भक्तों को ध्यान में रखते हुए 6 कैनोपी महाकाल लोक में लगाई गई है। इसमें भक्तों के आराम करने के लिए सोफा-कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। भक्तों को यहां पीने के लिए पानी भी मिल सकेगा। धाकड़ ने बताया कि महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों को अतिथि देवो भव का एहसास होना चाहिए। दूर-दूर से भक्त मंदिर पहुंचते हैं, ऐसे में समिति का पूरा फोकस उन्हें सुलभ दर्शन उपलब्ध कराने पर रहता है।


ई कार्ट का स्टेशन भी बनेगा
मंदिर में आने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए बंद पड़ी ई-कार्ट गाड़ियों को ठीक करवाकर फिलहाल 16 ई-कार्ट गाड़ियां चलाई जा रही हैं। 5 गाड़ियां वीआईपी भक्तों के लिए हैं। मान सरोवर और नीलकंठ द्वार के पास ई-कार्ट का नया प्रतीक्षालय बनाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE